इजराइली हमले ने गाजा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह तस्वीर फिर उजागर की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-11-2026
Israeli strikes once again expose the horrific picture of Gaza's poor health system
Israeli strikes once again expose the horrific picture of Gaza's poor health system

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गाजा में तीन साल से जारी युद्ध ने वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर दिया है। अस्पतालों पर हमले, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी तथा स्वास्थ्यकर्मियों की मौतों के बीच दक्षिणी गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर हुए ताजा हमले ने इस संकट की भयावहता को फिर उजागर कर दिया है।
 
नासिर अस्पताल के सर्जरी विभाग पर हुए इस हमले में एक सर्जन और 13 वर्षीय लड़के सहित छह लोगों की मौत हो गई। हमले में ऑपरेशन थिएटर और मरीजों के वार्ड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक कमांडर को निशाना बनाया था, जो अस्पताल को अपने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि, सेना ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।
 
अक्टूबर 2025 में हमास के साथ संघर्षविराम समझौता लागू होने के बावजूद इजराइल गाजा में लगभग रोजाना हमले कर रहा है। इजराइल का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बना रहा है। इजराइल ने अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इजराइल पर हमास के घातक हमले के जवाब में गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया था।
 
संघर्षविराम के दौरान अस्पतालों पर सीधे हमले अपेक्षाकृत कम हुए हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार के हमले ने रेखांकित किया कि गाजा की स्वास्थ्य व्यवस्था अब भी उबरने के लिए संघर्ष कर रही है।