Israel begins parliamentary elections amid uncertainty over Netanyahu's future and coalition
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य और गठबंधन के समीकरणों को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी है।
नेतन्याहू सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले से निपटने के उनकी सरकार के तरीके, उसके बाद शुरू हुए युद्धों और अपनी घरेलू एवं विदेश नीतियों को लेकर जारी बहस के बीच सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं।
इस चुनाव को व्यापक रूप से नेतन्याहू के नेतृत्व की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व सेना प्रमुख गादी ईसेनकोट और पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट सहित विपक्षी नेता उनके दक्षिणपंथी गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं।
मतदान से पहले हुए सर्वेक्षणों में किसी भी राजनीतिक खेमे को सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के लगभग बराबर क्षेत्रफल वाले इजराइल में पूरे देश को एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है। यहां 120 सदस्यीय संसद ‘नेसेट’ के चुनाव के लिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली अपनाई जाती है।
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस के मौजूदा विधान परिषद सदस्य जयंत असगांवकर के खिलाफ कौस्तुभ गावडे को उम्मीदवार बनाया। शिवसेना ने निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप का समर्थन किया जो राज्य मंत्री उदय सामंत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) हैं।