सिंधु जल संधि के तहत बाढ़ पर भारत ने पाकिस्तान से किया संपर्क

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 25-08-2025
India contacted Pakistan on floods under Indus Water Treaty
India contacted Pakistan on floods under Indus Water Treaty

 

इस्लामाबाद 

भारत ने सिंधु जल संधि के तहत बाढ़ से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए पाकिस्तान को आगाह किया है। भारतीय अधिकारियों ने सूचित किया कि जम्मू की तवी नदी में बड़े पैमाने पर बाढ़ आने की संभावना है।

भारत द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिस पर पाकिस्तान ने नजर रखी हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को संभावित बाढ़ की स्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। भारत ने 24 अगस्त की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से संपर्क किया।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे पहले भारत ने सिंधु जल संधि के कार्यान्वयन को निलंबित करने की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि मई में हुए भारत-पाक युद्ध के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है। भारतीय चेतावनी के आधार पर पाकिस्तान सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है