इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-01-2026
Former Indonesian President offers prayers at Tirupati temple
Former Indonesian President offers prayers at Tirupati temple

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बृहस्पतिवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने विडोडो का स्वागत किया और बाद में उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए ले गए।
 
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति (विडोडो) ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और उनका स्वागत टीटीडी के अधिकारियों ने किया।’’
 
दर्शन के बाद टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र और प्रसाद भेंट किया तथा रंगनायकुला मंडपम में भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की।