‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाता रात्रिभोज में हमला करने वाले पर एक और आरोप में अभियोग दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-05-2026
‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाता रात्रिभोज में हमला करने वाले पर एक और आरोप में अभियोग दर्ज
‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाता रात्रिभोज में हमला करने वाले पर एक और आरोप में अभियोग दर्ज

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के रात्रिभोज में जबरन घुसने की कोशिश करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्रयास करने के आरोपी पर मंगलवार को एक नए आरोप में अभियोग दर्ज किया गया।

दावा किया जा रहा था कि हमलावर ने हमले के दौरान सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी पर शॉटगन से गोली चलाई थी और इसी दावे के आधार पर यह नया अभियोग लगाया गया है।
 
आरोपी कोल टॉमस एलन पर शुरू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास और दो अन्य हथियार संबंधी आरोप लगाए गए थे। यदि उसे केवल हत्या के प्रयास के आरोप में दोषी ठहराया जाता है, तो उसे अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
 
वाशिंगटन डीसी में एक संघीय ग्रैंड जूरी द्वारा एलन के खिलाफ दायर अभियोग में वही तीन आरोप शामिल हैं, लेकिन इसमें एक घातक हथियार से संघीय अधिकारी पर हमला करने का आरोप भी जोड़ा गया है।
 
वाशिंगटन हिल्टन होटल में 25 अप्रैल को हुए हमले में सीक्रेट सर्विस के बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक अधिकारी को गोली लगी। इस हमले के कारण संवाददाताओं के रात्रिभोज का कार्यक्रम बाधित हुआ और आखिरकार उसे समय से पूर्व समाप्त करना पड़ा।
 
अधिकारियों ने बताया कि एलन बंदूकों और चाकुओं से लैस था। वह एक सुरक्षा चौकी से भागा और उसने एक अधिकारी पर अपनी बंदूक तान दी थी।
 
हमले का नया आरोप जुड़ने से इस बात की पुष्टि होती है कि अधिकारी मानते हैं कि एलन ने ही वह गोली चलाई थी जिसके कारण सीक्रेट सर्विस का अधिकारी घायल हुआ था।
 
कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने पिछले सप्ताह संकेत दिया था कि जांच अधिकारी यह निष्कर्ष निकालने से पहले और अधिक साक्ष्यों की समीक्षा करना चाहते हैं।