DIY एक्समस ट्री: घर के सामान से सजाएँ क्रिसमस की सबसे खूबसूरत पहचान

Story by  अर्सला खान | Published by  [email protected] | Date 24-12-2025
Decorate your Christmas tree at home on Christmas Eve with these easy DIY methods.
Decorate your Christmas tree at home on Christmas Eve with these easy DIY methods.

 

अर्सला खान/ नई दिल्ली

क्रिसमस ईव का दिन आते ही घरों में उत्सव का माहौल बन जाता है और एक्समस ट्री इसकी सबसे अहम पहचान होता है। ट्री को सजाना सिर्फ़ परंपरा निभाना नहीं, बल्कि परिवार के साथ रचनात्मक समय बिताने का एक खूबसूरत मौका भी होता है। अच्छी बात यह है कि घर में ही मौजूद या आसानी से मिलने वाले सामान से एक्समस ट्री को आकर्षक तरीके से सजाया जा सकता है।

DIY एक्समस ट्री सजाने के लिए सबसे पहले एक आर्टिफिशियल या नेचुरल एक्समस ट्री की ज़रूरत होती है। इसके साथ फेयरी लाइट्स सबसे ज़रूरी सामान मानी जाती हैं, जो ट्री में जान डाल देती हैं। रंगीन रिबन, सिल्वर या गोल्डन टिनसेल, धागे और जूट की रस्सी सजावट को संतुलित और खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं। घर में पड़े पुराने गिफ्ट रैपिंग पेपर, चार्ट पेपर या रंगीन कागज़ से बने सितारे, घंटियां और स्नोफ्लेक्स भी ट्री को खास लुक देते हैं।
 

किन चीजों की होती है जरूरत

सजावट के लिए छोटे-छोटे बॉल ऑर्नामेंट्स, हैंडमेड क्रिसमस ट्री टॉप स्टार, मोमबत्तीनुमा एलईडी लाइट्स और मिनी गिफ्ट बॉक्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। अगर नेचुरल थीम पसंद हो तो सूखे पाइन कोन, दालचीनी की स्टिक, सूखे संतरे के स्लाइस और लकड़ी के छोटे सजावटी पीस काम आते हैं। बच्चों के लिए सुरक्षित रहने वाले प्लास्टिक या पेपर ऑर्नामेंट्स बेहतर विकल्प होते हैं।
 

क्रिसमस ईव को और यादगार बनाने के लिए परिवार के नाम वाले टैग, छोटे फोटो फ्रेम, हाथ से लिखे शुभकामना संदेश और घंटियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें ट्री पर टांगने के लिए धागा, क्लिप या छोटे हुक्स की भी ज़रूरत पड़ती है। सजावट के दौरान कैंची, गोंद और टेप जैसे बेसिक टूल्स भी काम आते हैं।
 

इन सभी आसान और सस्ते सामान की मदद से घर में सजाया गया एक्समस ट्री न सिर्फ़ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि उसमें परिवार की मेहनत और प्यार भी झलकता है। क्रिसमस ईव पर इस तरह की DIY सजावट त्योहार की खुशी को और भी खास बना देती है।