विनेश एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-05-2026
Vinesh enters semi-finals of Asian Games selection trials
Vinesh enters semi-finals of Asian Games selection trials

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
विनेश फोगाट ने अपने बरसों के अनुभव को झोंकते हुए बेहद आक्रामक निशु को हराकर शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ वापसी की उम्मीदें कायम रखी ।
 
पहले मुकाबले में ज्योति को 7 . 1 से हराने वाली विनेश को निशु ने कड़ी टक्कर दी और 5 . 0 की बढत बना ली । पहले ही पीरियड में चार अंक की बढत लेकर उन्होंने विनेश को लगभग चित ही कर दिया था लेकिन विनेश संभल गई ।
 
यह मुकाबला भावनाओं से भरा था लेकिन इसमें कई चुनौतियां और स्क्रीन की तकनीकी खराबी जैसी दिक्कतें भी आईं। इसके चलते मिले लंबे ब्रेक ने विनेश को राहत दी । वह तकनीकी रूप से अब भी कुशल हैं, लेकिन मैट से लंबे समय तक दूर रहने का असर उनकी सहनशक्ति पर जरूर पड़ा है।
 
विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए चार अंक बनाये और निशु को मैट पर पटक दिया । विनेश ने निशु को अपनी जकड़ में ले लिया ।
 
उनके कोच कॉर्नर में बैठे उनके पति सोमबीर राठी और समर्थकों ने ‘पिन’ (प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल लिटाकर मैट पर कुछ समय के लिये दबा देना) की मांग की । रैफरी के फैसले को चुनौती दी गई और यह फैसला दिया गया कि रैफरी ने गलत सीटी बजाई थी लेकिन विनेश को ‘पिन’ का नतीजा नहीं दिया गया । निशु को जमीन पर लेटा दिया गया हालांकि वह इसका फायदा नहीं उठा सकी ।
 
दो अंक और लेकर विनेश ने 6 . 5 की बढत बना ली लेकिन निशु ने स्कोर 6 . 6 कर दिया । निशु ने विनेश को गिराने की कोशिश की लेकिन उन्हें अंक नहीं मिले । उनके कोच ने फैसले को चुनौती दी लेकिन नाकाम रहे ।