ऑस्कर विजेता ‘स्टार वॉर्स’ की एडिटर मार्सिया लुकास का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-05-2026
Oscar-winning 'Star Wars' editor Marcia Lucas dies
Oscar-winning 'Star Wars' editor Marcia Lucas dies

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
'स्टार वॉर्स' श्रृंखला की पहली फिल्म के संपादन (एडिटिंग) के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली मार्सिया लुकास का निधन हो गया है। उनके परिवार के वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मार्सिया लुकास 80 वर्ष की थीं।
 
वकील डीड्रे वॉन रॉक ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को एक ईमेल में बताया कि मार्सिया का निधन मेटास्टेटिक कैंसर के कारण बुधवार को कैलिफोर्निया के रैंचो मिराज में हुआ।
 
मार्सिया लुकास ने ‘रिटर्न ऑफ द जेडी’, ‘टीएचएक्स 1138’ और ‘अमेरिकन ग्रैफिटी’ जैसी फिल्मों का भी संपादन किया था।
 
मार्सिया ने 1970 के दशक में दिग्गज निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे की चर्चित फिल्मों 'टैक्सी ड्राइवर', 'एलिस डजंट लिव हियर एनीमोर' और 'न्यू यॉर्क' के संपादन टीम का भी हिस्सा रहीं।