बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 बारिश की भेंट चढ़ा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
 Bangladesh and New Zealand was washed out due to rain.
Bangladesh and New Zealand was washed out due to rain.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां होने वाला दूसरा टी20 क्रिकेट मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा।
 
काफी इंतजार करने के बावजूद बारिश के रुकने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही थी जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला किया गया।
 
पहले मैच में छह विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।
 
श्रृंखला का अंतिम मैच मीरपुर में शनिवार से खेला जाएगा।
 
बांग्लादेश ने इससे पहले तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।