The match against India is not in our control, it is the government's decision: Pakistan captain Salman Agha
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपने क्रिकेट बोर्ड के रुख को बरकरार रखते हुए बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर दिया कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला उनकी सरकार ने लिया था और यह उनके नियंत्रण में नहीं था।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को यहां होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित पुरुषों के टी20 विश्व कप ग्रुप लीग मैच का रविवार को बहिष्कार करने की घोषणा की। हालांकि पाकिस्तानी सरकार ने सात फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी।
सलमान ने कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘भारत का मैच हमारे नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार और पीसीबी का फैसला है और हम इसका सम्मान करते हैं। वे जो भी कहेंगे, हम वही करेंगे।’’
टी20 विश्व कप शनिवार को भारत और श्रीलंका के अलग-अलग स्टेडियम में शुरू होगा।
सलमान ने कहा कि अगर दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी नॉकआउट में फिर आमने-सामने होते हैं तो वे फिर से पाकिस्तान सरकार द्वारा लिए गए फैसले का पालन करेंगे।
सलमान ने कहा, ‘‘अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके साथ फिर से खेलना पड़ा तो हमें उनके (सरकार के) पास वापस जाना होगा और उनकी सलाह पर काम करना होगा।’’