आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर 99 रन बनाए।
भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। इस तरह से श्रीलंका अभी उससे 363 रन पीछे है।
लंच के समय सोनल दिनुशा 14 और निरोशन डिकवेला आठ रन पर खेल रहे थे।
भारत की तरफ से मानव सुथार ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है।