आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर इस सप्ताह वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकने के बाद एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 से बाहर हो गईं।
एक समय शीर्ष छह में जगह बनाने वाली दीक्षा इस सप्ताह के शुरू में दसवें नंबर पर थी लेकिन अब वह 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।
भारत की अन्य खिलाड़ियों में प्रणवी उर्स 46वें, अवनी प्रशांत 53वें, अदिति अशोक 55वें, हिताशी बख्शी 133वें, त्वेसा मलिक 117वें और वाणी कपूर 181वें स्थान पर हैं।
दक्षिण अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर 1,899.98 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।