हैदराबाद में धीमी गेंदों ने हमारी मदद की: कीमो पॉल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-10-2026
Slower balls helped us in Hyderabad: Keemo Paul
Slower balls helped us in Hyderabad: Keemo Paul

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत पर 24 रन की जीत के दौरान थोड़ी ग्रिप वाली पिच पर धीमी गेंदों का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया।
 
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन बनाए जिसके जवाब में भारत 223 रन पर आउट हो गया। पॉल ने पांच विकेट लिए।
 
पॉल ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें अपने बल्लेबाजों से यही फीडबैक मिला कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है लेकिन एक-दो गेंद ग्रिप कर रही हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाज के रूप में धीमी गेंदों ने यहां हमारी मदद की। अन्य मैदानों पर हमें ज्यादा ग्रिप नहीं मिल रही थी, लेकिन यहां यह कारगर साबित हुई।‘‘
 
पॉल ने कहा, ‘‘हमारी रणनीति जितना संभव हो सके उतना विकेट टू विकेट गेंदबाजी करनी है और जब वह बड़े शॉट खेलने का प्रयास करें तो तब यॉर्कर फेंकें।’’