Samson said, continuous meetings and activities are helping India to remain prepared.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने बुधवार को यहां कहा कि जापान में लगातार हो रही बारिश के कारण भारत को अहम ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के समय से वंचित होना पड़ा है, लेकिन लगातार बैठकों और टीम की गतिविधियों ने खिलाड़ियों को पूरी तरह ‘तैयार और सक्रिय’ बनाए रखा है।
भारतीय टीम पिछले 10 दिन से जापान में है लेकिन उसने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ केवल पांच-पांच ओवर का मैच खेला है। तीन बार की टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का पहला ट्रेनिंग सत्र बुधवार को होना है।
इससे पहले एशियाई खेलों में भारत का शुरुआती मैच (अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल) बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। अब भारत बृहस्पतिवार को यहां सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।
सैमसन ने जब पूछा गया कि क्या मौसम ने टीम की लय को बाधित किया है तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने मैदान के बाहर कुछ अच्छा समय बिताया है। हम कुछ टीम गतिविधियां कर रहे हैं। हम कुछ अभ्यास करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मौसम के कारण यह नहीं हो पाया। लेकिन हम जिम में ट्रेनिंग और ‘कंडीशनिंग’ कर रहे थे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे थे। हम क्रिकेट और संयोजनों के बारे में बात कर रहे थे। जब जरूरी हुआ तो हम खिलाड़ियों को तैयार और सक्रिय रखने के लिए लगातार बैठकें कर रहे थे। ’’