रोनाल्डो ने दिलाई पुर्तगाल को बड़ी जीत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2025
Ronaldo gives Portugal a big win
Ronaldo gives Portugal a big win

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
रिकॉर्ड छठी बार फुटबॉल विश्व कप में खेलने की कवायद में लगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने आर्मेनिया को 5-0 से हराकर यूरोपीय क्वालीफाइंग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.
 
रोनाल्डो ने इस तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के अपने रिकार्ड को 140 पर पहुंचा दिया है.
 
विश्व कप अगले साल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में आयोजित किया जाएगा और अगर रोनाल्डो इसमें भाग लेते हैं तो यह नया रिकॉर्ड होगा। अब तक कई खिलाड़ी पांच विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन छह बार इसमें भाग लेना नया रिकॉर्ड होगा.
 
इस बीच इंग्लैंड ने विला पार्क में अंडोरा के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ क्वालीफाइंग में अपना विजय अभियान जारी रखा.