नीरू-काइनन की जोड़ी ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Niru-Kainan pair in trap mixed team final
Niru-Kainan pair in trap mixed team final

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 नीरू ढांडा और काइनन चेनाई की भारतीय जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता की ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

इस स्पर्धा में भाग लेने वाली 12 टीमों में से कुल चार टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत 136 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा।
 
चीन 150 में से 142 अंकों के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहा। उसके बाद कतर (139) और ईरान (138) का स्थान रहा।
 
क्वालीफाइंग राउंड में प्रत्येक जाोड़ी को 50 शॉट लगाने थे जिसमें से प्रत्येक टीम के एक निशानेबाज को 25 शॉट लगाने थे।
 
भारतीय जोड़ी ने पहले दो राउंड में 46 और 46 का स्कोर बनाया और कुल मिलाकर 46, 46, 44 अंक बनाकर 136 का कुल स्कोर हासिल किया।