आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय पुरूष टीम के कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शेफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी को अईसीसी के सितंबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकन मिला है ।
भारतीय चौकड़ी के अलावा जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू को भी क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में नामांकित किया गया है ।
अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार टी20 में 229 रन बनाये और रिकॉर्ड 30 गेंद में शतक जड़ा था । गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में 333 रन बनाये जिसमें एक दोहरा शतक शामिल है ।
रजा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाये थे ।
महिला वर्ग में एशिया कप और एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा । अटापट्टू ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि शेफाली ने महिला एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाये ।
श्री चरणी ने आईसीसी टी20 महिला गेंदबाजी रैंकिंग में सर्वाधिक रेटिंग प्वाइंट हासिल किये थे ।