आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि वह टीम को और अधिक मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बहुमुखी खिलाड़ियों को तैयार करना है जो अगले सप्ताह भोपाल में होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विभिन्न पोजीशन पर खेल सकें और परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठा सकें।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 19 से 28 नवंबर के बीच खेली जाएगी जिसमें भारत के अलावा पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भी भाग लेंगे।
भारत ने जापान में एशियाई खेलों के दौरान अपनी बहुमुखी प्रतिभा की झलक दिखाई, जहां उसने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
मारिन ने कहा, ‘‘हम टीम में और अधिक गहराई लाने पर काम कर रहे हैं जिससे कि अभ्यास सत्र अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाते हैं। खिलाड़ी भी इससे अवगत हैं।’’