भारतीय राइडर जोहान ने कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप जीती

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
Indian rider Johan wins Qatar Superstock 600 Championship
Indian rider Johan wins Qatar Superstock 600 Championship

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
जोहान इमैनुअल फाइनल राउंड की दोनों रेस में पहला स्थान हासिल करके कतर सुपरस्टॉक 600 चैंपियनशिप (क्यूएसटीके) जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

चेन्नई के रहने वाले 19 वर्षीय जोहान को खिताब पक्का करने के लिए दोनों रेस जीतनी जरूरी थीं और वह इसमें सफल रहे।
 
फाइनल राउंड की रेस से पहले वह हंगरी के मार्टन बेलेली से नौ अंकों से पीछे थे। भारतीय राइडर ने आखिर में 21 अंकों की बढ़त के साथ चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने 10 रेस में से छह में जीत हासिल की।
 
जोहान ने कहा, ‘‘अपने पहले सत्र में ही पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतना अविश्वसनीय अहसास है। रेस के बाद मैं बेहद खुश था। मेरी सारी मेहनत और त्याग सार्थक रहा। लेकिन यह तो बस शुरुआत है, अभी लंबा सफर तय करना है।’’