सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ियों की निगाह फ्रेंच ओपन में वापसी पर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2026
Indian players, including Sindhu, eye French Open comeback
Indian players, including Sindhu, eye French Open comeback

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अनुभवी पीवी सिंधू की अगुुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हाल के अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू महिला एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग का सामना करेंगी, जबकि पुरुष एकल में छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन पहले मुकाबले में जापान के कोदाई नाराओका से भिड़ेंगे।
 
पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन में भी सिंधू पहले दौर में ही जर्मनी की यवोन ली से हार गई थी और उन्हें यंग को चुनौती देने के लिए अपने खेल का स्तर काफी बढ़ाना होगा।
 
लक्ष्य पीठ की चोट से उबरकर नाराओका को हराने और एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने में सफल रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
 
पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत का पहला मुकाबला हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।