सैफ चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत की दूसरे दर्जे की टीम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-11-2026
India's second-tier team will face Pakistan in the first match of the SAFF Championship.
India's second-tier team will face Pakistan in the first match of the SAFF Championship.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत की दूसरे दर्जे की फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को यहां दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के अपने शुरूआती मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी और उसके पास केवल 18 खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।

भारत मौजूदा चैंपियन है, लेकिन उसकी मुख्य टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही है। मुख्य टीम 12 और 15 नवंबर को ऑकलैंड और क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी।
 
इसके अलावा एक मुद्दा यह है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब मौजूदा सत्र के बीच खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ नहीं करना चाहते क्योंकि बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला फीफा की अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो (नौ से 17 नवंबर) के बाहर कराया जा रहा है।
 
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा करते हुए बताया था कि 18 खिलाड़ी तीन नवंबर को कोलकाता से ढाका पहुंचेंगे जबकि बाकी 10 खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ेंगे।