न्यूजीलैंड के 368 रन की जवाब में भारत के एक विकेट पर 159 रन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2026
India are 159 for one in reply to New Zealand's 368.
India are 159 for one in reply to New Zealand's 368.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बनाए।
 
भारत इस तरह से अब न्यूजीलैंड से 209 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने की समय केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन पर खेल रहे थे।
 
भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया, जिन्होंने 89 गेंद पर 85 रन की आकर्षक पारी खेली। राहुल और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
 
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पांच विकेट पर 243 रन से आगे बढ़ाई। उसकी तरफ से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 118 रन बनाए।
 
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने चार जबकि आकाश दीप ने तीन विकेट लिए।