मुझे चेतन शर्मा की हैट्रिक वाली गेंद का सामना नहीं करना था: इवेन चैटफील्ड

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2026
I shouldn't have faced Chetan Sharma's hat-trick ball: Ewen Chatfield
I shouldn't have faced Chetan Sharma's hat-trick ball: Ewen Chatfield

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारत के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा की 1987 के वनडे विश्व कप में ली गई ऐतिहासिक हैट्रिक में तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट होने वाले इवेन चैटफील्ड ने खुलासा किया कि असल में उन्हें उस गेंद का सामना ही नहीं करना था।
 
इस घटना को लगभग 40 साल हो गए हैं, लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन की हैट्रिक का वीडियो जब तब चैटफील्ड के अकाउंट में दिखाई देता है और वह इससे बच नहीं सकते।
 
चैटफील्ड ने बेसिन रिजर्व में पीटीआई से उस घटना से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिसमें चेतन विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बल्लेबाजी करने के लिए आना ही नहीं था। मैं तो बस इसलिए आया क्योंकि विली वॉटसन बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं थे, क्योंकि हमने दो विकेट (केन रदरफोर्ड और इयान स्मिथ) लगातार गेंद पर गंवा दिए थे। विली तैयार नहीं थे और मैं तैयार था, इसलिए मुझे ही बल्लेबाजी करने जाना पड़ा। दुर्भाग्य से मैं इस हैट्रिक में आउट होने वाला तीसरा बल्लेबाज था।’’
 
चैटफील्ड 76 साल के हैं और उन्होंने खेल से काफी दूरी बना रखी है। उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 43 टेस्ट और 114 वनडे सहित कुल 157 मैच खेले हैं और 263 विकेट लिए।
 
एक दशक से भी अधिक समय तक वह सर रिचर्ड हैडली के साथ नई गेंद संभालते रहे थे जिस पर उन्हें आज भी गर्व है। लेकिन क्या उनके बीच कोई प्रतिस्पर्धा थी?