आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एशियाई खेलों में निशानेबाजी में दो रजत पदक जीतने वाली विदर्शा के विनोद को बृहस्पतिवार को केरलम सरकार की सेवा में नियुक्ति मिली।
मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने विदर्शा को राज्य खेल निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री द्वारा विदर्शा को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने की तस्वीरें साझा कीं।
सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस अवसर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके दिन की शुरुआत बेहद सुखद रही और उन्हें अपने कार्यालय में विदर्शा को नियुक्ति आदेश सौंपने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी शानदार उपलब्धियों से केरलम और देश का गौरव बढ़ाने वाली विदर्शा अब राज्य खेल निदेशालय में सहायक निदेशक के रूप में अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर रही हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके परिवार का साथ होना विशेष रूप से सुखद रहा जो उनकी प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा रहा है। राज्य के खेल मंत्री ओ जे जनीश भी इस अवसर पर मौजूद थे।’’