चेन्नई
आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।
भारत की इस जीत से ग्रुप-1 की समीकरण और रोचक हो गई है। अब सेमीफाइनल की दूसरी टीम का फैसला भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।
Hardik Pandya और Abhishek Sharma का तूफानी शो
भारतीय पारी के हीरो रहे Abhishek Sharma और Hardik Pandya। अभिषेक ने 30 गेंदों पर 55 रन (4 छक्के, 4 चौके) की तेज पारी खेली, जबकि पंड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन (4 छक्के) जड़कर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
पंड्या ने Tilak Varma (44* रन, 16 गेंद) के साथ पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी की। इससे पहले अभिषेक ने Sanju Samson (24) और Ishan Kishan (38) के साथ मजबूत शुरुआत दिलाई। कप्तान Suryakumar Yadav ने भी 33 रन की उपयोगी पारी खेली।256 रन का स्कोर टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।
Arshdeep Singh की घातक गेंदबाजी
जवाब में जिम्बाब्वे की ओर से Brian Bennett ने 59 गेंदों पर नाबाद 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रही। कप्तान Sikandar Raza ने 31 रन बनाए।भारतीय गेंदबाजी में Arshdeep Singh सबसे सफल रहे। उन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। Axar Patel, Varun Chakravarthy और Shivam Dube को एक-एक विकेट मिला।
मैच का टर्निंग पॉइंट
जिम्बाब्वे को आखिरी पांच ओवर में 126 रन की जरूरत थी, जो असंभव लक्ष्य साबित हुआ। अर्शदीप ने लगातार झटके देकर मैच पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया।
सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक
इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। अब सबकी नजरें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले पर टिकी हैं, जो ग्रुप-1 की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय करेगा।





