ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-05-2026
I would love to see Dhoni in ETPL : Abhishek Bachchan
I would love to see Dhoni in ETPL : Abhishek Bachchan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के छह साल बाद भी महेंद्र सिंह धोनी का करिश्मा जस का तस है और अभिनेता तथा ईटीपीएल के सह संस्थापक अभिषेक बच्चन का कहना है कि वह नयी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में भविष्य में ‘कैप्टन कूल’ को देखना चाहेंगे ।

यह पूछने पर कि वह ईटीपीएल में किस भारतीय क्रिकेटर को देखना चाहेंगे और क्यों, अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया ,‘‘ महेंद्र सिंह धोनी ।’’
 
उन्होंने डबलिन से पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ क्या किसी को इस बात का कोई कारण देने की जरूरत है कि आप महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर क्यो देखना चाहते हैं।’’
 
2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले चुके धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं लेकिन मौजूदा सत्र में चोट के कारण अभी तक खेले नहीं हैं ।
 
बीसीसीआई के नियमों के तहत सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके भारतीय पुरूष क्रिकेटर ही विदेश में टी20 लीग खेल सकते हैं ।
 
अभिषेक ने स्वीकार किया कि मौजूदा भारतीय सितारों की कमी खलेगी लेकिन कहा कि ईटीपीएल की गुणवत्ता और वैश्विक अपील पर उन्हें भरोसा है ।