From 'Star Wars' to LA28: Kathleen Kennedy takes charge of Olympic and Paralympic ceremonies
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आस्कर नामांकित निर्माता कैथलीन कैनेडी को लॉस एंजिलिस ओलंपिक और पैरालम्पिक 2028 के उद्घाटन और समापन समारोहों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
73 वर्ष की कैनेडी को समारोहों का प्रमुख बनाया गया जो पीटर राइस की जगह लेंगे । राइस कार्यकारी निर्माता होंगे ।
कैनेडी ने जनवरी में लुकास फिल्म के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया जिस पर वह 2012 से काबिज थे । उनके निर्माता रहते ‘स्टार वार्स’, ‘ई टी : द एक्स्ट्रा टेरेस्टरियल’, ‘ इंडियाना जोंस एंड द टेम्पल आफ डूम’ और ‘जुरासिक पार्क’ जैसी फिल्में बनी ।
ओलंपिक उद्घाटन समारोह 14 जुलाई 2028 को लॉस एंजिलिस मेमोरियल कोलिजियम और इंगलवुड के सोफी स्टेडियम में होगा और समापन समारोह 30 जुलाई को कोलिजियम में होगा। पैरालिंपिक उद्घाटन समारोह 15 अगस्त को सोफी स्टेडियम में और समापन समारोह 27 अगस्त को कोलिजियम में होगा ।