दिल्ली कैपिटल्स ने चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Delhi Capitals appoint Chaminda Vaas as fast bowling coach
Delhi Capitals appoint Chaminda Vaas as fast bowling coach

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए शनिवार को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक वास को मुनाफ पटेल की जगह तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मुनाफ पिछले दो सत्र से टीम के गेंदबाजी कोच थे। वास ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट और वनडे मैचों में 400 विकेट लिए हैं।
 
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘‘विश्व कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज। टाइगर टेरिटरी (दिल्ली कैपिटल्स) में आपका स्वागत है, कोच।’’
 
वास दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की अगुवाई वाली नयी कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह भी बल्लेबाजी और सहायक कोच के रूप में टीम में शामिल हुए हैं।
 
इस बीच, बाजार नियामक सेबी ने समापन नीलामी सत्र (सीएएस) के ढांचे में संशोधन कर दिया है। नए नियमों के तहत 10 मिनट का समापन नीलामी सत्र सभी कारोबारी सत्रों में अपराह्न 3.30 बजे से 3.40 बजे तक चलेगा, जबकि सूचकांक और शेयर डेरिवेटिव में कारोबार कुछ अपवादों को छोड़कर 3.45 बजे तक जारी रहेगा।
अमीर ख़ुसरो और भारत की साझा संस्कृति