क्रिकेट कनाडा ने अंतरिम मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-05-2026
Cricket Canada appoints interim Chief Operating Officer
Cricket Canada appoints interim Chief Operating Officer

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
क्रिकेट कनाडा ने भवजीत जौहर को अपना अंतरिम मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया है। उसने नौ और दस मई को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के समापन के बाद यह घोषणा की।

क्रिकेट कनाडा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्य संचालन अधिकारी नई संस्था के गठन तक संगठन के कार्यों को संभालेंगे। इनमें वाणिज्यिक, संचालन, प्रशासन आदि से जुड़े कार्य शामिल हैं।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘एजीएम क्रिकेट कनाडा के प्रशासन में चल रही बदलाव की पहल में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो संस्थागत जवाबदेही, संचालन उत्कृष्टता, वित्तीय निरीक्षण और कनाडा के क्रिकेट में दीर्घकालिक रणनीतिक विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।’’
 
क्रिकेट कनाडा को आगे बढ़ाने के लिए गठित किए गए निदेशक मंडल के नवीनीकरण से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की।
 
क्रिकेट कनाडा के निदेशक मंडल में अरविंदर खोसा अध्यक्ष, रणजीत चौधरी उपाध्यक्ष, परमजीत शाही सचिव, अमित जोशी निदेशक, हसन मिर्जा निदेशक, सोनाली विग निदेशक (महिला खिलाड़ी प्रतिनिधि) और मंजूर चौधरी निदेशक (पुरुष खिलाड़ी प्रतिनिधि) शामिल हैं।