लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी भाटिया ने कहा, अभी सर्वश्रेष्ठ आना बाकी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-07-2026
Bhatia, the first woman to score a century at Lord's, said the best is yet to come.
Bhatia, the first woman to score a century at Lord's, said the best is yet to come.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया का मानना ​​है कि उनका ‘‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है।’’
 
भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 158 गेंद पर 113 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने तीसरे दिन चायकाल के ठीक पहले अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी और मेजबान इंग्लैंड के सामने 457 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
 
भाटिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (लॉर्ड्स में शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनना) अविश्वसनीय है क्योंकि छह महीने पहले मैं पूरी तरह से विपरीत स्थिति में थी और अगर तब किसी ने कहा होता कि मेरा नाम लॉर्ड्स के सम्मान बोर्ड में होगा तो मैं इस पर विश्वास नहीं करती।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘अभी तो इससे बेहतर प्रदर्शन करना बाकी है। मैं शुरू से यही मानती रही हूं कि मैं पहले से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं। लेकिन अब तक का समय वाकई बहुत अच्छा रहा है। यह तो बस शुरुआत है। अभी बहुत कुछ आना बाकी है और मैं उसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’
 
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को दिया, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में उनके बाएं घुटने में लगी गंभीर चोट से उबरने में उनकी मदद की। इस चोट के लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी और वह स्वदेश में खेले गए वनडे विश्व कप में नहीं खेल पाई थी जिसमें भारत विजेता रहा था।
ईरान की शक्तिशाली अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता पर इसी बल का नियंत्रण है।
 
गार्ड ने कहा, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य हमारा क्षेत्र है और हम दुनिया के दूसरे छोर से आई एक बेलगाम तथा बच्चों की हत्यारी सेना को इसमें अपना अवैध हस्तक्षेप जारी रखने की अनुमति नहीं देंगे।’’