विश्व कप के पहले मैच में ही बना लाल कार्ड का नया रिकॉर्ड

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-06-2026
A new record for red cards was set in the first World Cup match.
A new record for red cards was set in the first World Cup match.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच बृहस्पतिवार को यहां खेले गए विश्व कप के उद्घाटन मैच में ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की एक अनोखी घटना देखने को मिली। इस मैच में तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया।

यह भले ही विश्व कप का रिकॉर्ड नहीं है लेकिन यह उद्घाटन मैच में लाल कार्ड का नया रिकॉर्ड है।
 
विश्व कप के किसी मैच में सर्वाधिक लाल कार्ड दिखाए जाने के रिकॉर्ड में यह मैच दूसरे स्थान पर है। पुर्तगाल और नीदरलैंड के बीच 2006 में जर्मनी में खेले गए विश्व कप के मैच में चार लाल कार्ड दिखाए गए थे।
 
यह घटना इसलिए भी अनोखी है क्योंकि कतर में 2022 में खेले गए पिछले विश्व कप में पूरे टूर्नामेंट में केवल चार लाल कार्ड दिखाए गए थे।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी स्फेफेलो सिथोले और थेम्बा ज़वाने दोनों को लाल कार्ड दिखाया गया, जिसके चलते टीम को नौ खिलाड़ियों के साथ ही मैच समाप्त करना पड़ा। इसके बाद मैक्सिको के डिफेंडर सेसार मोंटेस को भी इंजरी टाइम में लाल कार्ड मिला।
 
तीनों खिलाड़ियों को सीधे लाल कार्ड दिखाए गए, जिसका मतलब है कि बाहर किए गए किसी भी खिलाड़ी को दो पीले कार्ड नहीं दिए गए। मैक्सिको ने यह मैच 2-0 से जीता।