Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav extended greetings on Bhai Dooj.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व को भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास एवं स्नेह का प्रतीक बताया।
आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मां यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम एवं विश्वास और सुदृढ़ हो।’’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘आप सभी को ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी लोगों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।