अमरावती को तीन साल में 'सबसे रहने योग्य शहर' बना देंगे : चंद्रबाबू नायडू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-02-2026
Will make Amaravati the 'most liveable city' in three years: Chandrababu Naidu
Will make Amaravati the 'most liveable city' in three years: Chandrababu Naidu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि अमरावती को अगले तीन वर्षों में ‘‘सबसे रहने योग्य शहर’’ के रूप में तब्दील किया जाएगा।
 
सचिवालय में एक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अमरावती को ‘‘कब्रिस्तान और रेगिस्तान’’ कहते हैं।
 
बैठक में राज्य के मंत्री और सचिव भी शामिल हुए।
 
नायडू ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने अमरावती को कब्रिस्तान और रेगिस्तान कहा है ,लेकिन हम इसे तीन साल में सबसे रहने योग्य शहर बना देंगे।"
 
राज्य सरकार की विभिन्न पहल और योजनाओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के बीच मांग-आधारित फसलें उगाने के लिए जागरूकता पैदा की जा रही है।
 
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए भी कदम उठा रही है।
 
नायडू के अनुसार, अन्य पहल के अलावा सिंचाई पर अब तक