पश्चिम बंगाल: ईडी ने ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामले में पश्चिम बंगाल में छापे मारे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
West Bengal: ED conducts raids in West Bengal in 'illegal' call centre case
West Bengal: ED conducts raids in West Bengal in 'illegal' call centre case

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जांच के तहत सोमवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी की गई। संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह जांच एक ‘‘अवैध’’ कॉल सेंटर की गतिविधियों से संबंधित है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या यह जांच चुनावी प्रक्रिया से जुड़े किसी राजनीतिक वित्तपोषण या प्रलोभन से संबंधित है।
 
उन्होंने बताया कि सुराश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती के अलावा कुछ अन्य लोगों के ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। जांच के दायरे में आए कॉल सेंटरों के जरिए कई लोगों को ठगा गया है।
 
निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया, जिसमें बताया गया कि राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती चार मई को होगी।