दिल्ली में सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में शामिल हो सकते हैं विजय

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
Vijay may attend the formal launch of Sonia Gandhi's book in Delhi.
Vijay may attend the formal launch of Sonia Gandhi's book in Delhi.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक के औपचारिक विमोचन समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।
 
पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विजय सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के औपचारिक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
 
उनका यह दौरा मेकेदातु बांध के मुद्दे की पृष्ठभूमि में हो रहा है। पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने एक बार फिर दोहराया है कि उसे मेकेदातु में संतुलन जलाशय बनाने का अधिकार है।
 
विजय इससे पहले जून में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी गए थे। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।