आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान वह एक विश्वविद्यालय के समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
यहां बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर की जयंती समारोह में भाग लेना भी शामिल है।
राधाकृष्णन इस अवसर पर रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
वह डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के स्वर्ण जयंती समारोह और 39वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे।