वेदांता के निदेशक मंडल ने डिबेंचर जारी कर 2,575 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
Vedanta's board approves raising of Rs 2,575 crore by issuing debentures
Vedanta's board approves raising of Rs 2,575 crore by issuing debentures

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 वेदांता लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की एक समिति ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 2,575 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
 
धन जुटाने की यह पहल वेदांता के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनके तहत कंपनी अपने वित्तपोषण के स्रोतों में विविधता लाने, बहीखाते को मजबूत करने के साथ कर्ज का पुनर्वित्तपोषण करने और उधारी की लागत कम करने पर काम कर रही है।
 
वेदांता ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की समिति ने निजी नियोजन के आधार पर 1,00,000 रुपये अंकित मूल्य के 2,57,500 असुरक्षित, प्रतिदेय, सूचीबद्ध और गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) के आवंटन को मंजूरी दी है। इनके जरिये कुल 2,575 करोड़ रुपये राशि जुटाई जानी है।
 
कंपनी अपने बहीखाते से कर्ज का बोझ कम कर रही है। इसकी मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने अपना शुद्ध ऋण घटाकर दिसंबर 2025 तक लगभग 4.8 अरब डॉलर कर लिया जो मार्च 2022 में 8.9 अरब डॉलर था।