वंदे मातरम : मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबू आजमी के घर के बाहर प्रदर्शन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-11-2025
Vande Mataram: BJP workers protested outside Abu Azmi's house in Mumbai.
Vande Mataram: BJP workers protested outside Abu Azmi's house in Mumbai.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मुंबई के कोलाबा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इकाई के अध्ययक्ष एवं विधायक अमित साटम ने कहा कि जो भारत में रहना चाहते हैं उन्हें ‘वंदे मातरम’ गाना ही होगा।
 
आजमी ने कहा कि मुसलमान धार्मिक आधार पर राष्ट्र गीत नहीं गा सकते।
 
दक्षिण मुंबई के कोलाबा में यह प्रदर्शन तब किया गया जब आजमी ने ‘वंदे मातरम’ के 150वां साल मनाने की योजना का विरोध किया। भाजपा ने पूरे महानगर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ में सामूहिक गायन की योजना बनायी है।
 
साटम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगा था कि आजमी वंदे मातरम का सम्मान करेंगे और अपने घर से निकलकर हमारे साथ शामिल होंगे। दुर्भाग्य से, वह नहीं आए। वंदे मातरम देशभक्ति का प्रतीक है और इस गीत के 150 साल पूरे होने पर हम विभिन्न स्थानों पर इसका गायन कर रहे हैं।’’
 
उन्होंने सपा विधायक का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘हम कुछ लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि अगर उन्हें इस देश में रहना है तो उन्हें वंदे मातरम् कहना होगा।’’
 
साटम ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के हर ‘‘सच्चे नागरिक’’ को गर्व से वंदे मातरम् कहना चाहिए।
 
कोलाबा में साटम के अलावा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा राज्य मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता बांद्रा में आजमी के घर के बाहर एकत्र हुए एवं राष्ट्रीय गीत गाया।