यूपी रेरा ने 1,664 करोड़ रुपये की 12 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-09-2026
UP RERA approves 12 real estate projects worth Rs 1,664 crore
UP RERA approves 12 real estate projects worth Rs 1,664 crore

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने छह जिलों में 1,663.85 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली 12 नयी रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
 
एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को यहां यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई प्राधिकरण की 214वीं बैठक में मंजूर की गयी इन परियोजनाओं में 3,090 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों शामिल होंगी।
 
यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में सबसे ज्यादा निवेश और इकाइयां हैं, जहां 609.35 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश और 1,972 भवन इकाइयां शामिल हैं।
 
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद में तीन आवासीय परियोजनाएं हैं जिनमें 605.06 करोड़ रुपये का निवेश और 574 भवन शामिल हैं, जबकि हापुड़ में दो आवासीय परियोजनाएं हैं जिनमें 123.45 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश और 192 भवन हैं।