TVK has heated up the atmosphere for the 2026 Assembly elections: Vijay tells party workers
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता से नेता बने विजय ने सोमवार को दावा किया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के कारण तमिलनाडु का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और राजनीतिक पहचान बनाने का प्रयास करने का आग्रह किया।
विजय ने कहा कि जनता के भारी समर्थन से टीवीके के सदस्यों को ‘‘शासन की बागडोर संभालने के लोकतांत्रिक लक्ष्य को प्राप्त करने’’ के दृढ़ संकल्प और एकता के साथ चुनावी लड़ाई लड़नी चाहिए।
विजय ने दो फरवरी 2024 को टीवीके की शुरुआत की थी।