आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पार्टी ने रविवार को घोषणा की कि वह सभी 30 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
उम्मीदवारों की सूची में दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पुडुचेरी क्षेत्र के मंगलम और कादिरकमम से प्रत्याशी बनाया गया है।
टीवीके ने तिरुभुवनई (सुरक्षित) सीट से ए. के. साई जे. सरवनन कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। औसुडु (सुरक्षित) सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिलने के बाद सरवनन कुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था।
अन्ना द्रमुक के पूर्व विधायक के. ए. यू. असना और एल. पेरियासामी क्रमशः कराईकल (दक्षिण) और नेट्टापक्कम (सुरक्षित) सीट से टीवीके के उम्मीदवार हैं।
टीवीके ने भाजपा की पुडुचेरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष वी. समिनाथन को लॉस्पेट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
पुडुचेरी के पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक वी. जे. चंद्रन और कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धानावेलू को भी टीवीके ने टिकट दिया है।