Trinamool Congress's Derek O'Brien challenges Modi to resign if Bengal election loses
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी से हारने पर पद से इस्तीफा देने की चुनौती दी।
ओ'ब्रायन ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि मोदी ने स्वयं को राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर भाजपा के चेहरे के रूप में पेश किया है और उन्हें चुनौती स्वीकार करने के लिए कहा है।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद ओ'ब्रायन ने कहा, “आपने स्वयं ही बंगाल की सभी 294 सीट पर उम्मीदवार होने की घोषणा की है। बड़े-बड़े दावे करना बंद करें और इस चुनौती को स्वीकार करें। चार मई को जब ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस बंगाल में जीत हासिल करें, तो मोदी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का साहस दिखाएं।”
ओ'ब्रायन की यह टिप्पणी राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच आयी है।