त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Tipra Motha Party headed for a big win in Tripura village committee elections
Tipra Motha Party headed for a big win in Tripura village committee elections

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 त्रिपुरा में जनजातीय ग्राम समिति चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग की घटक टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने अब तक घोषित 2,037 सीट के परिणाम में बड़ी जीत की ओर बढ़ने का संकेत देते हुए 1,814 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने 184 सीट जीती हैं, जबकि 22 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं। माकपा और कांग्रेस ने क्रमश: चार और पांच सीट पर जीत दर्ज की है।
 
छठी अनुसूची के तहत आने वाले क्षेत्रों की 587 ग्राम समितियों में कुल 4,597 सीट हैं। इनमें से 2,950 सीट पर मतदान हुआ था। शेष 1,644 सीट में से तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 1,563 सीटें और भाजपा ने 81 सीट जीती हैं।
 
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अनुराग सेन ने संवाददाताओं से कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यभर में मतगणना जारी है। अब तक घोषित 2,037 सीट में टीएमपी ने 1,814 सीट जीती हैं, जिनमें 1,561 सीट पर उसकी निर्विरोध जीत भी शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि भाजपा ने 184 सीट जीती हैं, जिनमें 81 सीटों पर उसे निर्विरोध जीत हासिल हुई। इसके अलावा 22 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं।