एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा: राष्ट्रपति भवन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-07-2026
There will be no exchange of guards ceremony on August 1 and 8: Rashtrapati Bhavan
There will be no exchange of guards ceremony on August 1 and 8: Rashtrapati Bhavan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 स्वतंत्रता दिवस के आगामी कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जिसका आयोजन हर सप्ताह किया जाता है ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) की नयी टुकड़ी औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल सके।
 
वर्ष 1773 में स्थापित पीबीजी भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है। यह रेजीमेंट राष्ट्रपति से जुड़े औपचारिक और सैन्य समारोहों की जिम्मेदारी निभाती है। पीबीजी के जवान उत्कृष्ट घुड़सवार होने के साथ-साथ दक्ष टैंक चालक और प्रशिक्षित पैराट्रूपर भी होते हैं।
 
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रक्षकों की अदला-बदली का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।’’