भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-03-2026
The sacrifice of Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru is a golden chapter in the history of India: Yogi Adityanath
The sacrifice of Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru is a golden chapter in the history of India: Yogi Adityanath

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोमवार को कहा कि उनका त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
 
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इंकलाब की ज्योति प्रज्वलित करने वाले अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।”
 
उन्होंने कहा, “उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना सदियों तक हमें ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की प्रेरणा देती रहेगी।”
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज बलिदान दिवस पर वीर हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि।”
 
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
 
जिस समय तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई, तब उनकी उम्र 25 वर्ष से कम थी।