सुशासन और समृद्धि के संकल्प को साकार करने वाला है उप्र का प्रस्‍तावित बजट:पंकज चौधरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-02-2026
The proposed budget of Uttar Pradesh is going to fulfill the resolve of good governance and prosperity: Pankaj Chaudhary
The proposed budget of Uttar Pradesh is going to fulfill the resolve of good governance and prosperity: Pankaj Chaudhary

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाषा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जन आकांक्षाओं को समर्पित और समृद्धि के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया।
 
उप्र सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।
 
भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी बयान में प्रस्तावित बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चौधरी ने कहा, ''यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्धता का परिणाम है, जो उत्तर प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।''
 
चौधरी ने कहा, ''राज्य सरकार ने 9.12 लाख करोड़ से अधिक का विशाल बजट पेश किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। इससे प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं और अधिक गति से चलेंगी। प्रदेश सरकार ने विकास और विश्वास का जो मॉडल स्थापित किया है, यह बजट उसी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिम्ब है।''
 
चौधरी ने कहा कि इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।