The Prime Minister is continuously using the "hunter of inflation" on the public: Congress
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘जनता पर लगातार महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये का इजाफा, वाणिज्यिक एलपीजी में कमाया 115 रुपये का मुनाफा, पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जंग होने पर ‘सब चंगा सी’ वाली दावेबाज मोदी सरकार
पर्याप्त तेल-गैस, उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है।’’
कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक ‘हैंडल’ से पोस्ट किया, ‘‘ ‘महंगाई मैन’ मोदी ने जनता को झटका दिया । मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम सीधे 60 रुपये बढ़ा दिए हैं। वहीं, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के लिए अब आपको 115 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।