Lok Sabha Speaker Birla, Rajasthan Chief Minister Sharma discuss expansion of air services
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यहां एक बैठक में राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा की। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता के अनुसार बैठक में हवाई अड्डों पर विकास कार्य सहित राज्य में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
यहां हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर में इस बैठक में राजस्थान के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार भी मौजूद थे।
बिरला व नायडू कोटा-बूंदी ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जयपुर में थे।