तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त शिवप्रताप शुक्ला का स्वागत किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-03-2026
Telangana CM welcomes Shiv Pratap Shukla as the new Governor
Telangana CM welcomes Shiv Pratap Shukla as the new Governor

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में हाल में नियुक्त किए गए शिवप्रताप शुक्ला का मंगलवार को यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
 
मुख्यमंत्री, सूचना एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू, मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी के साथ शमशाबाद हवाई अड्डे पर शुक्ला का स्वागत करने पहुंचे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके शुक्ला 11 मार्च को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे।