टीसीएस ने कनाडा लाइफ से लाखों यूरो का अनुबंध हासिल किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-06-2026
TCS bags multi-million euro contract from Canada Life
TCS bags multi-million euro contract from Canada Life

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वैश्विक जीवन और पेंशन बीमा कंपनी कनाडा लाइफ से यूरोप भर में उसके आईटी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए कई लाख यूरो का सौदा हासिल किया है।
 
हालांकि, कंपनी ने इस अनुबंध के वित्तीय मूल्य का खुलासा नहीं किया है।
 
कंपनी ने शेयर बाजार को सोमवार को बताया कि बहुवर्षीय समझौते के तहत टीसीएस कनाडा लाइफ के डेटा केंद्रों, मुख्य अवसंरचना, अंतिम-उपयोगकर्ता कंप्यूटिंग तथा सॉफ्टवेयर प्रबंधन के आधुनिकीकरण और प्रबंधन का काम करेगी।
 
कंपनी के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य कनाडा लाइफ की प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करना और उसके परिचालन को अधिक दक्ष एवं आधुनिक बनाना है।